एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, सरोज खान के निधन से सदमे में हैं। उन्हें उनके साथ बिताए पुराने दिन याद आ रहे हैं। उन्होनें अपने ट्वीट मे लिखा हैं- सुबह उठते ही ये दुखद समाचार मिला। मैं बचपन से ही क्लासिकल डांस सीखी हूं। सरोज खान ने ही मुझे डांस सिखाया था जब मैंने फिल्मी करियर शुरू किया था। वो एक सख्त कोरियोग्राफर थीं और महान भीं।
This is a sad news early in morning..since childhood I was trained in indian classical dance..it was she who taught me film dance once I joined films..(which I had zero knowlage of). A tough task master and a great one!! #RIPSarojKhan JI 🙏 https://t.co/UxRDUwFbrH
— Manisha Koirala (@mkoirala) July 3, 2020
वहीं फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी अपना दुख जाहिर किया है। वो ट्वीट कर कहते हैं- सुबह उठते ही मुझे ये सबसे बुरी खबर मिली है। सरोज खान मॉस्टर ऑफ आर्ट थीं। उनका मुझे हमेशा प्यार मिला। मैंने उनके साथ फिल्म गोल में ‘बिल्लो रानी’ गाने पर काम किया था। उनकी आत्मा को शांति मिले।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी सरोज खान के निधन से दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गम जताया और अपनी संवेदना व्यक्त की है। वो लिखते हैं- मुझे दुखद समाचार मिला कि लेजेंड्री कोरियोग्राफर सरोज खान हमारे बीच नहीं रही हैं। उन्होंने डांस को इतना आसान बना दिया था कि मानो हर कोई डांस कर सकता है। इंडस्ट्री के लिए ये बड़ा नुकसान है। उनकी आत्मा को शांति मिले।
Woke up to the sad news that legendary choreographer #SarojKhan ji is no more. She made dance look easy almost like anybody can dance, a huge loss for the industry. May her soul rest in peace 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 3, 2020
वही कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सरोज खान के निधन से काफी दुखी हैं। उन्होने ट्वीट किया की – मुझे दुख है कि सरोज खान अब हमारी बीच नहीं हैं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।
डान्स की मल्लिका #सरोजखान जी अलविदा।आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत ख़ूबसूरती से सिखाया कि “इन्सान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है”।आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं पर्सनली ना सिर्फ़ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूँगा।🙏😥
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 3, 2020